Advertisement

अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान रात में मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दोस्तों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए महाराष्ट्र के युवक की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ी। दोस्तों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी रात में मौत हो गई। रविवार सुबह परिवार के आने के बाद पीएम किया गया।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक अनित पिता विष्णु रामानय (45 निवासी देवल गांव (महाराष्ट्र) शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ भगवान महाकाल के दर्शन और उज्जैन घूमने के लिए आया था। शनिवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद दोस्तों ने उसे अवंति हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौत का कारण पीएम रिपोर्र्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

बस में सोता रह गया नेपाल का युवक

Advertisement

दिल बहादुर पिता तनिकराम रावत (३१) निवासी रामपुरा, जिला दंड, नेपाल साथियों के साथ बस से गोवा जाने के लिए निकले थे। शुक्रवार को तराना क्षेत्र के कनासिया रोड पर सहारा होटल पर बस नाश्ते के लिए रुकी थी। यहां सब साथी नीचे उतर गए लेकिन दिलबहादुर बस में बैठा ही रह गया। संभवत: हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। दोस्तों ने उसकी बॉडी को अस्पताल के मच्र्युरी रूम में रखवाया और निकल गए। मृतक दिलबहादुर के परिवार को आने में दो दिन का समय लगेगा।

शादी में गया था, सड़क पर पड़ा मिला

Advertisement

शादी में गया एक बुजुर्ग सड़क पर पड़ा मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सेवाराम पिता दयाराम प्रजापत (५४) निवासी ढाबलादूता, भैरवगढ़ है। वह शुक्रवार को पास के पास के गांव में गोविंद पटेल के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। सुबह गांव में रहने वाला ईश्वर खेत में पानी देने जा रहा था तो उसे सेवाराम सड़क पर पड़ा मिला। इसके बाद ईश्वर ने उसके परिजनों को सूचना दी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संभवत: हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है। हालांकि, सही कारणों का पता पीएम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें