Popup Image
Advertisement

सीहोर से पकड़ाया ढांचा भवन फर्जी गोलीकांड का षड्यंत्रकारी बंटी

संरक्षण देने वाला साथी भी हिरासत में, मुख्य आरोपी रौनक गुर्जर की तलाश

Advertisement

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के ढांचा भवन में 11 अप्रैल की रात हुए सनसनीखेज फर्जी गोलीकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरारी काट रहे षड्यंत्रकारी आरोपी बंटी मालवीय को पुलिस ने शनिवार शाम सीहोर से दबोच लिया। इसके साथ ही उसे पनाह देने वाले एक अन्य युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी बंटी मालवीय फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सीहोर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। बंटी को वहां रौनक उर्फ गप्पी मालवीय ने संरक्षण दे रखा था। पुलिस ने गप्पी को भी धारा 212 (अपराधी को शरण देना) के तहत आरोपी बनाते हुए हिरासत में लिया है।

खुद ही चलाई थी गोली, बंटी भी हुआ था जख्मी
पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जिस रात अतीक माहुरकर ने खुद पर हमले की झूठी कहानी रची थी, उस वक्त बंटी मालवीय उसके साथ ही था। गोली चलने के दौरान बंटी की पीठ में भी चोट आई थी। पुलिस ने बंटी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड रौनक गुर्जर अभी भी फरार है। थाना प्रभारी कनोडिया का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

 

शराब तस्कर गिरफ्त में

Advertisement

उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने शनिवार रात करीब १० बजे सांवराखेड़ी मेन रोड पर बबूल के पेड़ के नीचे से शराब तस्कर को पकड़ा है। उसके पास से देशी शराब के ३०० क्वार्टर जब्त किए गए हैं। वह किसी का इंतजार कर रहा था लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि जिसका नाम प्रदीप पिता दुर्गालाल बेनल निवासी हामूखेड़ी है। तलाशी में उसके पास से देशी शराब के ३०० क्वार्टर मिले जिन्हें जब्त किया गया। जब्त की गई शराब की कीमत २७ हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें