नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला

उज्जैन। लगातार बढ़ रहे तापमान और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। अब स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक लगेंगे।

Advertisement
कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है वे अपने पूर्व निर्धारित समय पर ही लगेंगे। बता दें कि प्रदेश के अन्य बड़े शहरों जैसे इंदौर और भोपाल में भी भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में पहले ही बदलाव किया जा चुका है। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल संचालकों को इन आदेशों का पालन करना होगा।
Advertisement









