Advertisement

पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए महंगे हुए, कीमतें लागू

दिल्ली में पेट्रोल 97.77 लीटर हुआ, कंपनियों को अभी भी 25-30 रु. का घाटा

 

Advertisement

नईदिल्ली, एजेंसी। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज से ही लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में सीएनजी भी 2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी के लिए 79.09 खर्च करने होंगे।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढक़र 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढऩे से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

Advertisement

अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं

मालभाड़ा बढ़ेगा- ट्रक और टेंपो का किराया बढ़ जाएगा, जिससे दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल और राशन महंगे हो जाएंगे।

Advertisement

खेती की लागत- ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने के लिए किसानों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे अनाज की
लागत बढ़ेगी।

बस-ऑटो का किराया- सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी इजाफा देखने को मिल
सकता है।

महानगरों में नई कीमतें शहर पुराने दाम नए दाम

दिल्ली 94.77      97.77

मुंबई 103.50      106.68

कोलकाता 105.45     108.74

चेन्नई 100.80     103.67

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें