प्रदेश गौरव के रूप में गायत्री परिवार सम्मानित

By AV NEWS

उज्जैन। धर्म तंत्र से लोक शिक्षण के लिए कार्य कर रहे अखिल विश्व गायत्री परिवार का प्रमुख काम पतन और पीड़ा निवारण है। भौतिक और आध्यात्मिक दोनों ही स्तरों पर गायत्री परिवार इस कार्य में संलग्न है। गायत्री महामंत्र द्वारा सद्बुद्धि और यज्ञ द्वारा सतकार्य करते हुए समाज सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

मप्र के स्थापना दिवस प्रदेश गौरव दिवस के आयोजनों के समापन पर भोपाल में राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं मुख्यमंत्री द्वारा समाज सेवा के लिए गायत्री परिवार मध्यप्रदेश को प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया। मध्यझोन भोपाल के समन्वयक राजेश पटेल ने यह सम्मान ग्रहण किया।

Share This Article