Advertisement

बदलता मौसम… दिन के तापमान में 7.5 डिग्री का उछाल रात में 1 डिग्री बढ़ा, कल से फिर बारिश और ओलों का अलर्ट

वर्तमान में दो चक्रवात सक्रिय, ट्रफ लाइन भी गुजर रही

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। रात और सुबह ठिठुरन, दिन में चमकीली धूप से गर्मी और बादलों के घेरे के बीच मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। शनिवार को दिन के तापमान में अचानक 7.5 डिग्री की भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन का तापमान शुक्रवार के 23.5 डिग्री की तुलना में शनिवार को बढ़कर 31 डिग्री पहुंच गया। इसी तरह रात के तापमान में भी १ डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। यह शनिवार के 15.0 डिग्री की तुलना में 16.0 डिग्री हो गया।

हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिरता केवल रविवार तक ही सीमित रहेगी। वर्तमान में दो चक्रवात सक्रिय होने और ट्रफ लाइन गुजरने के कारण सोमवार-मंगलवार को एक बार फिर बारिश-ओले के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

फरवरी में चौथे दौर की बारिश के आसार

फरवरी में मौसम का मिजाज अस्थिर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ, सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के प्रभाव से इस महीने में अब तक तीन बार बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि दर्ज हो चुकी है। बुधवार से शुक्रवार तक चले तीसरे दौर के बाद शनिवार को मौसम एकदम साफ हो गया था लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से एक बार फिर चौथे दौर की बारिश शुरू हो सकती है। दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ-साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

Advertisement

आंकड़ों में ऐसे बदल रहा मौसम: मौसम के बदलते मिजाज को शासकीय जीवाजी वेधशाला से जारी आंकड़ों में देखा जा सकता है।

आर्द्रता 88 रही
शनिवार को हवा की गति भी शाम के समय 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच गई थी। आर्द्रता का स्तर सुबह 90 प्रतिशत रहा, जो शाम तक घटकर 46 प्रतिशत पर सिमट गया। हालांकि रविवार सुबह आद्र्रता 88 दर्ज की गई।

पिछले 5 दिन का तापमान

क्रमांक तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
1 18 फरवरी 17.7 31.0
2 19 फरवरी 15.0 28.0
3 20 फरवरी 16.5 23.5
4 21 फरवरी 15.0 31.0
5 22 फरवरी 16.0

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें