Advertisement

बर्थडे पार्टी में गर्लफ्रेंड को लेकर युवक की हत्या

दोस्तों ने मारा चाकू, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. इंदौर छत्रीपुरा इलाके में बर्थडे पार्टी में एक युवक की हत्या हो गई। वह ढोलक बजाने का काम करता था। आरोपी और उसके बीच में एक युवती को लेकर कहासुनी हो गई। छत्रीपुरा पुलिस के अनुसार मृतक का नाम शिव पिता राजेश रेले निवासी अर्जुनपुरा मल्टी है, जबकि आरोपी का नाम कुणाल उर्पस काना पिता नाइस मनोज बनेल है, वह भी वहीं रहता है।

दरअसल अर्जुनपुरा मल्टी बी ब्लॉक की छत पर इनके साथी रोहित के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, जिसमें सभी दोस्त शामिल हुए थे, वहीं पर रात को आरोपी और मृतक भी शामिल हुए और वहां पर एक युवती को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कान्हा और उसके दोस्तों ने शिव को पीट दिया उसी दौरान कान्हा ने चाकू निकाला और शिव पर हमला कर दिया जो उसके सीने पर लगा,जैसे ही चाकूबाजी की घटना हुई मौके पर हड़कंप मच गया, बाकी दोस्त भाग निकले। घायल शिव को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Advertisement

इकलौता बेटा था

बताया जा रहा है शिव ढोलक बजाने का काम करता था, उसके पिता भी यही काम करते थे। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था उसकी दो बहने हैं। अन्य शादी में उसके परिवार के लोग काम करने गए थे, तभी घटना हो गई। छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें