बांग्लादेश में चुनाव से पहले भड़की हिंसा

उपद्रवियों ने ट्रेन में लगाई आग, 5 लोगों की मौत, कई घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज . ढाका बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गोपीबाग इलाके में शुक्रवार रात एक ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। ये घटना रात 9 बजकर 5 मिनट पर हुई। फायर सर्विस और सिविल डिफेंस कंट्रोल रूम के ड्यूटी ऑफिसर फरहादुज्जमान ने इस घटना की पुष्टि की है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाडिय़ां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इससे पहले 19 दिसंबर को भी एक ट्रेन को आग के हवाले किया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत हुई थी।
दरअसल, बांग्लादेश में 12वें आम चुनाव के लिए 7 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। शेख हसीना 2009 से प्रधानमंत्री हैं और 5वीं बार क्करू पद की दावेदार हैं।
5 डिब्बों में फैली आग
रिपोर्ट के मुताबिक आग की घटना तोडफ़ोड़ के बाद हुई। उपद्रवियों की तरफ से लगाई गई आग ट्रेन के 5 डिब्बों में फैल गई। फिलहाल पुलिस हताहतों और नुकसान का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह ट्रेन ढाका को बांग्लादेश के सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह बेनापोल से जोड़ती है।









