Popup Image
Advertisement

भीषण सड़क हादसा : रेत से भरा डंपर बोलेरो पर पलटा, 8 साल की बच्ची सहित 3 की मौत 5 गंभीर

देवास। नेशनल हाईवे 59 ए पर ग्राम राघौगढ़ और अकबरपुर के बीच इंदौर से आ रही बोलेरो पर नेमावर से रेत भरकर आ रहा डंपर पलट गया। बोलेरो में सवार 8 लोगों में से दो साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हो गए।

 

Advertisement

जानकारी अनुसार हाइवे पर दो बाइक सवार झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान डंपर ड्राइवर द्वारा दोनों को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाया और डंपर अनियंत्रित होकर साइड से क्रॉस कर रही बोलेरो पर पलट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डंपर पलटकर बोलेरो के आगे की हिस्से पर गिरा था, जिससे आगे बैठे दोनों लोग और बच्ची की मौत हो गई। बोलेरो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में प्रदीप व्यास उम्र 40 वर्ष उसकी दो साल की बेटी दिव्यांशी और कमलेश लोवंशी उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। वहीं, किरण व्यास उम्र 30वर्ष शीतल व्यास उम्र 24 वर्ष, मोनिका उम्र 35 वर्ष, विष्णु प्रसाद उम्र 45 वर्ष और संदीप व्यास उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मालपाठ जिला सिवनी मालवा के हैं।

ट्रक के पलटने से दुर्घटना के बाद बोलेरो पूरी तरह पिचक गई।

Advertisement

घायलों को इंदौर रैफर किया गया। हादसे के बाद रोड पर हाईवे पर

Advertisement

चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही जेसीबी और क्रेन बुला ली, जिससे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें