मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ी

पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी से दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। गुरुवार 16 नवंबर सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

राजस्थान के जयपुर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार 15 नवंबर की रात माउंट आबू में पारा 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। सीकर में 7.5 और चूरू में 9.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले 5 दिन के दौरान ​​​​​​तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट आई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, नवंबर के आखिरी हफ्ते तक उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और बढ़ेगी।

advertisement

दूसरी तरफ IMD ने केरल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटे के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई है।

advertisement

Related Articles