मप्र लोक आयोग ने जारी किया राज्यसेवा का नया सिलेबस…

फिजिक्स-केमेस्ट्री हटाए, अर्थशास्त्र को जोड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने राज्यसेवा परीक्षा के लिए नया सिलेबस जारी कर दिया है। नया पाठ्यक्रम 2024 की परीक्षाओं पर लागू होगा। पीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा के साथ मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों का सिलेबस भी जारी किया है। सिलेबस से फिजिक्स-केमेस्ट्री को हटा कर अर्थशास्त्र को जोड़ा गया है। इसके साथ ही अहिल्याबाई होलकर का जीवन चरित्र सिलेबस में शामिल किया गया है।

मप्र लोक आयोग द्वारा जारी राज्यसेवा के नए सिलेबस में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों के समय और अंक योजना में कोई परिवर्तन नहीं है। 10 यूनिट में बंटे प्रारंभिक परीक्षा के पहले प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में मध्य प्रदेश का हिस्सा बढ़ाया गया है। पहले की तरह पहली यूनिट में भारत के इतिहास में वेद, उपनिषद, ग्रंथ, स्मृतियों को भी सिलेबस में रखा गया है। पूर्व में दसवीं यूनिट में आयोग और संवैधानिक संस्थाओं की जानकारी को हटाकर अब पांचवीं यूनिट में रखा गया है।

advertisement

अहिल्याबाई होलकर का जीवन चरित्र शामिल

10वीं यूनिट अब पूरी तरह मप्र की जनजाति, विरासत आदि के नाम कर दी गई है। मुख्य परीक्षा के तीसरे प्रश्नपत्र से फिजिक्स केमेस्ट्री को हटाकर 150 अंकों का अर्थशास्त्र जोड़ दिया गया है। इस संबंध में बीते दिनों में कई बार अभ्यर्थियों ने आयोग को ज्ञापन भी सौंपे थे। फिजिक्स-केमेस्ट्री हटने से विज्ञान को छोड़कर अन्य संकायों वाला विद्यार्थी राहत महसूस कर रहे हैं। चौथे प्रश्नपत्र में भारतीय दर्शन के अंतर्गत तमाम महापुरुषों-विभूतियों के बीच देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र को भी शामिल कर लिया गया है। दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन के इस प्रश्नपत्र में भगवतगीता को भी शामिल किया गया है।

advertisement

Related Articles