महाकाल मंदिर के आसपास चल रहे निर्माण देखने रात में पहुंचे कलेक्टर, समय पर काम पूरे करने के निर्देश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर और उसके आसपास चल रहे विकास कार्यों का शुक्रवार रात कलेक्टर रौशन कुमार सिंह तथा प्रशासक प्रथम कौशिक ने निरीक्षण किया और समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
इन्होंने मंदिर के सामने बन रही नवीन टनल, महाराजवाड़ा, बड़ा गणेश मंदिर के सामने 24 मीटर चौड़ी सड़क, गेट नंबर 10 (निर्गम द्वार), श्री महाकाल महालोक परिसर, दर्शन पथ और रुद्र सागर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर हरसिद्धि माता मंदिर और रामघाट रोड तक चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा।
उन्होंने कहा कि सभी काम डेडलाइन में पूरे होना चाहिए। क्वालिटी भी बेहतर हो और दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, स्मार्ट सिटी सीईओ संदीप शिवा सहित संबंधित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि और मंदिर प्रबंध समिति के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
View this post on Instagram
Advertisement









