Popup Image
Advertisement

राजगढ़ : बाइक में पेट्रोल डालते ही लगी आग, 12 झुलसे, 5 धमाके हुए, जान बचाने भागे लोग

अक्षरविश्व न्यूज राजगढ़। पचोर में सोमवार रात पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में डीजल से भरा टैंकर भी आ गया। हादसे में 12 लोग झुलस गए। एक की हालत गंभीर है। एक को इंदौर रेफर किया है।हादसा रात करीब 8:30 बजे चुन्नीलाल मुन्नालाल भारत पेट्रोलियम पंप पर हुआ। सेल्समैन जगदीश धनगर ने बताया कि बाइक में अचानक स्पार्क हुआ और आग लग गई। हादसे के दौरान 5 धमाके भी हुए। 12 बाइक भी जल गई।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं। हादसे में घायल 2 महिलाओं और एक पुरुष को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें पुरुष बलराम की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया। घायल महिलाओं की पहचान लतीफा बी और सलोनी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि एक युवक गर्म हालत में बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने पहुंचा। जैसे ही बाइक का ढक्कन खोला गया और नोजल टैंक में लगाया गया, अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान कई धमाके हुए
प्रत्यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि हादसे के दौरान 5 से ज्यादा धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। आग की ऊंची लपटों और धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के करीब 15 मिनट बाद पचोर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची।

Advertisement

100 लीटर फायर फोम से पाया गया काबू
दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग तेजी से फैल चुकी थी। आग की तेज लपटों को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक रानवे करीब 100 लीटर फायर फोम लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर फोम का छिड़काव किया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

एसडीएम बोले- 12 घायल, एक इंदौर रेफर
एसडीएम रोहित बमोरे ने बताया कि 12 घायलों में से 3 का इलाज पचोर के शासकीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि 3 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 5 घायलों को शाजापुर रेफर किया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें