Popup Image
Advertisement

राजस्थान की महिला की संदिग्ध मौत, होटल में ठहरा हुआ था परिवार

उज्जैन। राजस्थान से आए परिवार की एक महिला को अवचेतन अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां ओपीडी में डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत पाया लेकिन सूक्ष्मता से परीक्षण के लिए वार्ड में भेज दिया। वार्ड में डॉक्टर अनुपस्थित मिले तो परिजन घबरा गए और उन्हें उठाकर निजी अस्पताल की तरफ दौड़े।

Advertisement

जिला अस्पताल के डॉक्टर्स के मुताबिक महिला की धड़कन बंद हो गई थी लेकिन परिजन के सामने मृत्यु घोषित करने वाले सक्षम डॉक्टर वार्ड में मौजूद नहीं थे। डॉक्टर आते इसके पहले ही परिजन महिला को उठाकर ले गए। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार वर्षा पति जय कुमार को ९.२५ बजे परिजन मृत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर आए थे और अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी होने से पहले वे उसे लेकर चले गए। परिवार महाकाल क्षेत्र की किसी होटल में ठहरा हुआ था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें