Popup Image
Advertisement

राजस्थान ACB ने ED के अफसर को ही कर लिया अरेस्ट

राजस्थान में बीते दिनों ईडी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापेमारी की थी, इसके अलावा सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत से FERA से जुड़े मामले में पूछताछ की थी. अब राजस्थान ACB ने ईडी के एक अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है.

Advertisement

जांच एजेंसी के अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने बिचौलिए के जरिए 17 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. सूत्रों के मुताबिक, ईडी अधिकारी नवल किशोर मीना पर आरोप है कि उन्होंने एक बिचौलिए के जरिए 17 लाख रुपये की रिश्वत मांगी है, जिसके बाद राजस्थान सरकार की जांच एजेंसी ने केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी को अरेस्ट कर लिया है.

एसीबी ने ईडी अधिकारी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में ट्रैप किया था, जिसके बाद उससे जुड़ी जगहों पर छापेमारी की और फिर अधिकारी को अरेस्ट कर लिया गया है. नवल किशोर मीना प्रवर्तन निदेशालय में ईओ के रूप में काम कर रहे थे.

Advertisement

नवल किशोर पर आरोप है कि चिटफंड से जुड़े एक मामले को बंद करने और संपत्ति कुर्क नहीं करने और गिरफ्तारी से बचाने के लिए 17 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद 15 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें