Popup Image
Advertisement

रामायण में ‘सुमंत’ का किरदार निभाने वाले चंद्रशेखर वैद्य का निधन

रामानंद सागर की रामायण ने ऐसा इतिहास रचा है जिसे दोहराना शायद अब संभव न हो। रामायण के किरदार इतने खूबसूरत और असरदार थे कि लोग उन्हें अब भी पहचानते हैं, सम्मान देते हैं। 1986-1988 के बीच प्रसारित हुए इस सीरियल के एक्टर्स को लोग उनके असली नाम की जगह किरदार के नाम से ही जानने लगे। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और माता सीता के किरदार में नजर आईं दीपिका चिखलिया की जिंदगी तो रातों रात बदल गई थी। लोग उनमें श्रीराम और माता सीता की छवि देखने लगे थे। ये सीरियल इतना पॉपुलर था कि रामानंद सागर की रामायण का एक-एक किरदार लोगों को आज भी याद है। उन्हीं में से एक किरदार था राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का।

Advertisement

कौन थे आर्य सुमंत
सुमंत अयोध्या के सात मंत्रियों के बाद में आठवें मंत्री थे। लेकिन राजा दशरथ उन्हीं से सलाह लेते थे। वह सुमंत ही थे जो राम, सीता और लक्ष्मण को वनवास के दौरान अपने रथ में अयोध्या से गंगा के तट तक छोड़ने आए थे।

रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाने वाले अभिनेता और चंद्रशेखर वैद्य का उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे।साल 1923 में उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था, बहुत कम उम्र में ही वह फिल्मी दुनिया में आ गए थे, जिस वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़ऩी पड़ी। चंद्रशेखर वैद्य का एक्टिंग करियर और निजी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने चौकीदार का काम किया था। चंद्रशेखर ने भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई और सफल हुए।

Advertisement

उन्होंने CINTAA एसोसिएशन का गठन भी किया। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं। जिनमें से साल 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का उन्होंने निर्देशन भी किया। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें