हनुमान अंश की प्रोड्यूसर का नाम लंदन बुक वल्र्ड रिकॉर्ड में

भवाली (नैनीताल), एजेंसी। फिल्म जगत में उत्तराखंड के नाम एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। ‘हनुमान अंशÓ फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम प्रतिष्ठित लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्हें भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है।
लंदन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने अनुप्रिया नागर को आधिकारिक तौर पर यह उपलब्धि प्रदान की। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अनुप्रिया नागर की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ के क्लब में एंट्री की है। फिल्म की सफलता और इतनी कम उम्र में फिल्म निर्माण जैसे जटिल क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाने को ध्यान में रखते हुए उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है। अनुप्रिया इससे पहले भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में रही हैं। फिल्म की शूटिंग और इसमें दर्शाए गए विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही काफी उत्सुकता देखी जा रही है।









