Popup Image
Advertisement

रिश्वत लेते 3 अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार

इंदौर|मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत Lokayukta Police Madhya Pradesh इंदौर ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय पर छापेमारी कर तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Advertisement

बिल पास कराने के बदले मांगी गई थी मोटी कमीशन

यह कार्रवाई ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार की शिकायत पर की गई। उनकी फर्म ‘पटेल इंटरप्राइजेज’ द्वारा किए गए सड़क निर्माण कार्य के बिल अटके हुए थे। आरोप है कि बिल पास करने के बदले अधिकारियों ने कुल 19% कमीशन की मांग की थी।

Advertisement

तीन अधिकारी गिरफ्तार

लोकायुक्त की जांच में सामने आया कि कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम ने 15%, एसडीओ टी.के. जैन ने 2% और उपयंत्री अंशु दुबे ने 2% रिश्वत की मांग की थी। ट्रैप के दौरान तीनों को 3 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।

Advertisement

हाथ धुलने पर हुआ खुलासा

कार्रवाई के बाद जब आरोपियों के हाथ धुलवाए गए तो उनके हाथ गुलाबी हो गए, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। मौके से पूरी रकम भी बरामद कर ली गई है।

PWD विभाग में मचा हड़कंप

गिरफ्तारी के बाद पूरे PWD विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त टीम ने कार्यालय के दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें