विवाहिता की जहर खाने से मौत

By AV NEWS

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने ससुराल में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे परिजनों ने प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी बीती रात मृत्यु हो गई।

चिंतामण थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। सीमा पति ईश्वर 38 वर्ष निवासी तालोद थाना चिंतामण ने 1 दिसंबर की रात जहरीला पदार्थ खाया था। परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां सुबह 3 बजे सीमा की मृत्यु हो गई।

उसके भाई पदम सिंह ने बताया कि सीमा का मायका पालखेड़ी में है। उसकी शादी 23 वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन बच्चे नहीं थे। उसकी सास ढाबला हर्दू गई थी। घर में सीमा और उसका पति ही था। उसने किन कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाया इसकी जानकारी नहीं है।

Share This Article