Advertisement

वैक्सीन लगवाने के बाद एक महिला की मौत

न्यूजीलैंड में फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद एक महिला की मौत हो गई है। इस देश में कोरोना वैक्सीन से जुड़ी मौत का यह पहला मामला है। इंडिपेंडेंट वैक्सीन सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड ने कहा कि महिला की मौत शायद मायोकार्डिटिस के कारण हुई। महिला को कुछ और भी मेडिकल समस्याएं थीं। इसे भी मौत के कारणों में गिना जा रहा है।

 

Advertisement

मायोकार्डिटिस के दौरान हृदय की मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। इसके चलते ब्लड को हार्ट में पंप करने की क्षमता कम हो जाती है। लिहाजा दिल की धड़कन की लय में बदलाव हो जाता है, जिससे मरीज की मौत की आशंका बढ़ जाती है।

कंपनी ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया

Advertisement

हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से इस मामले को रेयर साइड-इफेक्ट बताया गया है और कहा गया है कि देश में वैक्सीनेशन जारी रहेगा। फाइजर वैक्सीन से जब इसको लेकर जवाब मांगा गया है तो कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं दिया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें