Advertisement

सिगरेट फेंकने से रोका तो युवक को बेरहमी से पीटा

ग्वालियर। ग्वालियर के अलकापुरी क्षेत्र में एक युवक के साथ सरेआम मारपीट और अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक को जलती सिगरेट फेंकने से रोकने पर कार सवार युवकों ने उसे पीटा और कार में डालकर अगवा करने की कोशिश की। यह घटना बुधवार शाम करीब 7: 30 बजे विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में हुई।

 

Advertisement

अलकापुरी निवासी अमित सिंह भदौरिया (41) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। अमित सिंह ने जब युवक को टोका, तो वह भड़क गया। युवक ने अपना नाम अजय गुर्जर बताते हुए धमकी दी कि वह ओहदपुर में कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का चाचा है और उसे चुपचाप निकल जाने को कहा। धमकी के बाद अमित वहां से निकल गए, लेकिन उन्होंने आरोपी का पीछा किया और नटराज एस्टेट के पास उसे रोक कर पीटा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें