Popup Image
Advertisement

49 रोड चौड़ीकरण प्रभावितों को 7 करोड़ का मुआवजा

एमआईसी : 29 प्रकरणों पर विचार के बाद कई फैसले

Advertisement

पीपीपी मोड पर सीबीजी प्लांट स्थापना की मंजूरी
उज्जैन। लंबे समय बाद हुई एमआईसी ने शनिवार को २९ प्रकरणों को एक साथ मंजूरी दे दी। इसमें ४९ रोड चौड़ीकरण प्रभावितों के 7 करोड़ के मुआवजा प्रकरण भी हैं। एमआईसी ने वेस्ट सामग्री से गैस बनाने के लिए पीपीपी मोड पर सीबीजी प्लांट की स्थापना को भी मंजूरी दे दी।

महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में पहली बार स्मार्टसिटी सीईओ नेहा जैन भी शामिल हुईं। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने क्रमवार एजेंडे के बिंदू सामने रखें। चूंकि सिंहस्थ का आयोजन सामने खड़ा है, ऐसे में चौड़ीकरण से जुड़े कई मसले एजेंडे मेें थे। इन पर चर्चा भी खूब हुई और मंजूरी भी हाथोंहाथ ले ली गई।

Advertisement

यह प्रस्ताव प्रमुख रूप से पारित

कार्तिक मेला एवं प्रदर्शनी की मंजूरी।

Advertisement

महापौर, अध्यक्ष, निगमायुक्त, अपर आयुक्त, उपायुक्त एवं स्टाफ क्वाटर्स निर्माण की अनुशंसा।

जयसिंहपुरा-नृसिंहघाट तिराहे मार्ग का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण।

पीपीपी मोड पर वेस्ट निष्पादन के लिए सीबीजी प्लांट की मंजूरी।

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना।

वेधशाला से गऊघाट पाले तक सीमेंट-क्रांकीट रोड।

आतिशबाजी विक्रेताओं की अस्थायी दुकानों के लिए भूमि आवंटन।

नानाखेड़ा-शांतिपैलेस मार्ग चौड़ीकरण में सुलभ शौचालय को हटाने की स्वीकृति। इसी तरह केडी गेट- जूना सोमवारिया , गाड़ी अड्डा-वीडीमार्केट के बीच सुलभ शौचालय और यूरिनल हटाने की मंजूरी।

नानाखेड़ा-देवासरोड के अपडेशन की मंजूरी।

चौड़ीकरण प्रभावित 53 परिवारों को लॉटरी से मिले भूखंड
उज्जैन। दो तालाब-शांतिनगर मार्ग चौड़ीकरण में प्रस्तावित ५३ परिवारों को लॉटरी से भूखंडों का आवंटन भी किया गया। इन लोगों को पंवासा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में प्लॉट दिए गए हैं। महापौर महापौरमुकेश टटवाल ने कहा कि ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हर तरह की बुनियादी सुविधाएं जुटाई गई हैं। यहां रहने वाले हर परिवार को एक बेहतर आवासीय वातावरण मिलेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें