Advertisement

अक्षय कुमार की ‘वेलकम 3’ का मजेदार टीजर रिलीज , फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस

अक्षय कुमार ने शनिवार को अपने 56वें बर्थडे पर अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम 3’ की अनाउंसमेंट कर दी है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह जानकारी दी।

Advertisement

इस वीडियो में फिल्म की स्टार कास्ट के मुख्य 25 कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘खुद को और आप सब को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज। अगर आपको यह पसंद आया और आपने कहा थैंक्स, तो मैं कहूंगा वेलकम (3) #WelcomeToTheJungle’

Advertisement

अक्षय की यह दो दिनों में दूसरी फिल्म अनाउंसमेंट है। इससे पहले 7 सितंबर को उन्होंने ‘मिशन रानीगंज’ की अनाउंसमेंट की थी।

Advertisement

अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्‌टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेंहदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश ऋषि, शारिब हाशमी, इनामुल हक, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी और वृही कोडवारा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें