अमिताभ बच्चन ने परिवार संग लगवाई Covid वैक्सीन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ ने एक दिन पहले कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है. ये जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी. उन्होंने ये भी बताया कि अभिषेक बच्चन को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा लिया है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा,”लगवा लिया, मैंने आज दोपहर कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. सब ठीक है.” इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी अपने ट्वीट में शामिल किया. इसके अलावा उन्होंने ब्लॉग में कोविड वैक्सीन लगवाने को अनुभव को विस्तार में लिखा हैं. उन्होंने लिखा,”डन… वैक्सीन लगवा चुका हूं… सब ठीक है. अपना, परिवार और स्टाफ का कल कोविड टेस्ट करवाया था.”
Advertisement









