Advertisement

इंदौर:आत्महत्या करने वाले Paytm मैनेजर की पत्नी ने खाया जहर

इंदौर में तीन दिन पहले पेटीएम के फील्ड मैनेजर गौरव गुप्ता ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। बुधवार की सुबह मृतक की पत्नी ने भी जहर खा लिया। आनन-फानन में घरवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी जान बचा ली है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी मोहिनी डिप्रेशन में चली गई हैं।

 

Advertisement

25 फरवरी को इंदौर में पेटीएम के फील्ड मैनेजर गौरव गुप्ता ने सुसाइड कर लिया था। कंपनी में उनका पैकेज 9 लाख रुपए का था। गौरव अपनी पत्नी मोहिनी गुप्ता और दो बेटियों के साथ इंदौर के एक फ्लैट में रहते थे। साथ में उनकी साली पूनम भी रहती थी। वहीं मृतक मैनेजर के बुजुर्ग माता-पिता और बड़े भाई ग्वालियर में रहते हैं। गौरव की सुसाइड के बाद उनकी पत्नी मोहिनी ने पुलिस को बताया था कि वह कुछ दिन से जॉब को लेकर डिप्रेशन में थे, उन्हें नौकरी जाने का डर था।

रविवार को फील्ड मैनेजर गौरव गुप्ता का शव उनके ही फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। उसके बाद सोमवार की रात शव को ग्वालियर लाया गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। पति की मौत के बाद बुधवार को पत्नी मोहिनी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें