Advertisement

इंदौर-कोटा एक्सप्रेस 4 मई तक नहीं जाएगी कोटा

सोगरिया से ही लौटेगी

Advertisement

उज्जैन। कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर निर्माण कार्य होने के कारण यहां ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। इस कारण रतलाम मंडल से संचालित होने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस ४ मई तक कोटा स्टेशन तक नहीं जाएगी। ट्रेन सोगरिया स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से लौट आएगी।

मंडल प्रवक्ता मुकेश कुमार के मुताबिक ब्लॉक के चलते गाड़ी संख्या 22984 इंदौर-कोटा एक्सप्रेस 4 मई तक सोगरिया रेलवे स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा प्लान करने से पहले रेलवे के हेल्पलाइन नंबर या आधिकारिक वेबसाइट पर समय सारिणी और स्टॉपेज की पुष्टि अवश्य कर लें।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें