उज्जैन:डॉक्टर के चैम्बर और मेडिकल में लगी आग

By AV NEWS

एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबु

उज्जैन। फ्रीगंज स्थित शिशुरोग विशेषज्ञ के चैम्बर और मेडिकल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई जिसे फायर ब्रिगेड की दमकलों ने बुझाया।

आग में कितने रुपए का सामान, दवाएं जलकर राख हुए इसका आंकलन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर डॉक्टर की पत्नी व अन्य परिचित यहां पहुंचे।

कर्मचारियों ने आग बुझाने में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की मदद की इस दौरान एक कर्मचारी कांच फोडऩे के चक्कर में घायल भी हुआ।

डॉक्टर द्वारा क्लिनिक के साथ यहीं पर मेडिकल स्टोर भी संचालित किया जाता है। एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Share This Article