Popup Image
Advertisement

उज्जैन में लापरवाही का कोहरा, नाराज हुए कलेक्टर….

कलेक्टर ने रामघाट पर अफसरों से पूछा अब तक नर्मदा का पानी क्यों नहीं आया…?

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:कलेक्टर नीरज कुमार सिंह मंगलवार सुबह अफसरों के साथ शिप्रा नदी के दौरे पर निकले। रामघाट पर कलेक्टर सिंह ने अफसरों से पूछा नर्मदा का पानी अब तक यहां क्यों नहीं पहुंचा। कब तक यहां पानी पहुंच जाएगा। त्रिवेणी डेम से कान्ह नदी का पानी शिप्रा में मिलने पर भी कलेक्टर ने नाराजी जताई। जल संसाधन विभाग के अफसरों से कहा इसे जल्द रोकें।

शिप्रा नदी को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर सिंह सुबह 6.30 बजे राघोपिपलिया, करोहन, त्रिवेणी, गऊघाट और रामघाट पहुंचे और नदी की स्थिति को करीब से देखा। शाम 6 बजे कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को तलब किया है।

Advertisement

वे अधिकारियों से शिप्रा नदी में मिलने वाले नालों को रोकने के लिए एक्शन प्लान लेंगे। नगर निगम आयुक्त व सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक, पीएचई के ईई एनके भास्कर और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। दौरे की शुरुआत इंदौर रोड के पास निनोरा के उस स्थान से की जहां जिले की सीमा में शिप्रा नदी बहती है।

रामघाट पर कलेक्टर ने किया आचमन

Advertisement

अधिकारियों के होश उस समय उड़ गए जब कलेक्टर ने रामघाट की सीढिय़ां उतरकर नदी के पास पहुंचे और अंजुली में पानी भरकर आचमन भी किया। अधिकारियों को इस बात का भी डर था कि फिसलन के कारण कोई अप्रिय घटना न हो जाए। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कलेक्टर शिप्रा के पानी से आचमन भी कर लेंगे।

त्रिवेणी पर कान्ह का पानी मिल रहा था शिप्रा में

त्रिवेणी पर कान्ह नदी का पानी स्टॉपडेम से ओवरफ्लो होकर बह रहा था। इस पर कलेक्टर सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों पर नाराजी जताई। कलेक्टर ने कहा कान्ह नदी का पानी शिप्रा ने मिलने से रोकिए। निगम आयुक्त पाठक ने कलेक्टर को वे सभी स्थान बताए जहां शिप्रा में गंदे नाले मिलते हैं। गऊघाट पर कलेक्टर ने टाटा की लाइन का काम करने वाली पोकलेन से किए गए गड्ढों पर भी नाराजगी जताई। कहा यहां ग्रीन बेल्ट क्यों खराब कर रहे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें