Advertisement

उज्जैन में सड़क हादसे में बीजेपी नेता समेत 3 मृत

उज्जैन। उज्जैन-नागदा मार्ग पर उन्हेल टोल नाके से 5 किलोमीटर पहले मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और आयशर ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार की आगे की सीट पर बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

सभी सांवरिया सेठ जा रहे थे। इलाज के दौरान एक और घायल सुरेश नवलानी ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में उज्जैन के देवेंद्र जोशी और भाजपा नेता कैलाश (रिंकू) शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें