Advertisement

एमपी की 5 हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

भोपाल। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। इसमें मध्यप्रदेश की 5 हस्तियों को भी पद्मश्री सम्मान मिला है। इनमें शैली होल्कर, जगदीश जोशीला और भेरू सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। भेरू सिंह इंदौर जिले के महू के रहने वाले हैं। शैली होलकर ने महेश्वर में एक हैंडलूम स्कूल की स्थापना की। जगदीश जोशीला निमाड़ी उपन्यासकार हैं। बुधेंद्र कुमार जैन को मेडिसिन में और हरचंदन सिंह भट्टी को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान मिला है।

Advertisement

शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण
केंद्र सरकार ने 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया है। पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया। इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें