ओरछा-चंदेरी के लिए उड़ेंगे हेलिकॉप्टर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभांरभ

भोपाल। 2 धार्मिक और टूरिस्ट स्पॉटर चंदेरी-ओरछा के लिए रविवार से पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा की शुरुआत हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद आम लोगों के लिए यह सेवा शुरू हो गई है। भोपाल से राजाराम की नगरी ओरछा में जाने के लिए 6500 हजार रुपए किराया देना होगा। वहीं, चंदेरी के 5500 रुपए चुकाने होंगे।

5 दिन उड़ेंगे हेलिकॉप्टर- सेक्टर-2 अंतर्गत यह सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित होगी। यात्रियों के लिए भोपाल से चंदेरी का किराया 5500 रुपए और भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 14 हजार 500 रुपए के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं।









