दुनिया के सबसे बड़े आईपीओ से सैकड़ों कर्मचारी मालामाल

एआई कंपनी एंथ्रोपिक के 400 एंप्लॉई अरबपति बने
2800 को 90-90 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा
न्यूयॉर्क, एजेंसी। छह साल पहले शुरू हुई एआई कंपनी एंथ्रोपिक के शेयर अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हुए। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 81.3 अरब डॉलर यानी करीब 7 लाख करोड़ रुपए जुटाए। इसके साथ ही यह दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया। एंथ्रोपिक ने इस मामले में स्पेसएक्स का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
कंपनी का शेयर 83 डॉलर के इश्यू प्राइस के मुकाबले 34% ऊपर 111.50 डॉलर पर लिस्ट हुआ। कारोबार खत्म होने पर शेयर 17त्न की बढ़त के साथ 97.17 डॉलर पर बंद हुआ। एंथ्रोपिक के इस आईपीओ के बाद 400 से ज्यादा कर्मचारियों की संपत्ति 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 900 करोड़ रुपए के ऊपर पहुंच गई है।
कंपनी के 2,800 कर्मचारी कम से कम 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 93 करोड़ रुपए के मालिक बन गए हैं। हालांकि, लॉक-अप पीरियड यानी शेयर बेचने की पाबंदी का समय होने की वजह से कुछ समय तक कर्मचारी ये शेयर नहीं बेच सकते हैं।









