Popup Image
Advertisement

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री BJP में शामिल

पूर्व CM को भाजपा भेज सकती है राज्यसभा

Advertisement

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और मुंबई भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी की सदस्यता दिलाई ।

Advertisement

अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली। अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

अशोक  चव्हाण ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा- आज मैं अपनी राजनीतिक करियर की एक नई यात्रा शुरू करने जा रहा हूं। मैं ‌BJP में शामिल होने जा रहा हूं। मैं महाराष्ट्र भाजपा कार्यालय में डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता लूंगा।

Advertisement

अशोक चव्हाण दिसंबर 2008 से नवंबर 2010 तक दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2008 में मुंबई आतंकी हमले के बाद जब दो बार के CM विलासराव देशमुख को पद से हटाया गया, तब चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस ने उन्हें दोबारा CM बनाया।

2010 में कारगिल शहीदों के उत्तराधिकारियों के लिए मुंबई में बनाई गई इमारत आदर्श हाउसिंग सोसाइटी में रिश्तेदारों को घर देने को लेकर काफी हंगामा हुआ था। हंगामे के बाद अशोक चव्हाण को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं। महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार पिता और पुत्र दोनों ने मुख्यमंत्री पद संभाला। वे नांदेड़ से सांसद भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव भी रह चुके हैं। वे महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग, उद्योग, माइंस विभाग जैसी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें