Popup Image
Advertisement

कांच की बोतल से गला रेत कर आतंकी ने की डीजीपी जेल लोहिया की हत्या

आतंकी संगठन बोले- ये कश्मीर आ रहे शाह को छोटा सा तोहफा

Advertisement

नौकर बनकर रह रहे थे आतंकी डीजी के घर में…

जम्मू। गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के बीच ष्ठत्र जेल (डायरेक्टर जनरल ऑफ प्रिजन्स), हेमंत लोहिया की सोमवार देर रात आतंकियों ने उनके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उनके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

नौकर फरार, तलाश जारी….

इस घटना के बाद से यासिर फरार है। पुलिस ने यासिर की तलाश शुरू कर दी है। जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि लोहिया का गला रेता गया। उनकी बॉडी पर जलने के निशान भी मिले। शुरुआती जांच में पता चला कि वारदात के पहले लोहिया ने अपने पैरों में ऑइल लगवाया था। उनके पैरों पर सूजन थी। हत्यारे ने केचअप की बॉटल से उनका गला काटा और उनके शव को जलाने की कोशिश की। परिवार के लोग चीख सुनकर दौड़े। पुलिस ने बताया है कि पहले तकिये से दबाकर मारने की कोशिश की गई।

Advertisement

दोपहर में बैंक मैनेजर पर हुई थी गोलीबारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर में हैं। इसलिए पुलिस के अधिकारी घटना की जांच को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इससे पहले सोमवार दोपहर को बारामूला में कुछ आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर पर हमला किया। आतंकियों ने बैंक मैनेजर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन बैंक मैनेजर किसी तरह हमले में बच गए।

3 साल में शाह का दूसरा दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंच गए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। यात्रा के पहले दिन यानी 4 अक्टूबर की सुबह वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा करने के बाद जम्मू में अलग-अलग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद राजौरी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वहां कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें