Popup Image
Advertisement

काशी विश्वनाथ मंदिर में एक लाख भक्तों ने दर्शन किए

काशी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन और जलाभिषेक किया। मंदिर में प्रवेश के लिए दो-तीन नए रास्ते बनाए गए हैं। काशी में सुबह 6 बजे बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। रात 12 बजे से मंदिर के अंदर से लेकर पूरा शहर भक्तों से भरा है।

Advertisement

मंदिर के आसपास पैर रखने की जगह नहीं है। विश्वनाथ मंदिर के बाहर डमरूवादकों ने समा बांधा। डमरूवादकों के बीच में भक्त गले में नरमुंड माला पहने और हाथ में त्रिशूल लेकर चल रहा। मुस्लिम समाज के लोगों ने भक्तों पर फूल बरसाए। शाम 6 बजे सीएम योगी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें