Popup Image
Advertisement

खंडवा में एक साथ उठी तीन दोस्तों की अर्थियां

सडक़ हादसे में गई थी जान

Advertisement

खंडवा। खंडवा में हुए रोड एक्सीडेंट में 3 युवकों की मौत हो गई थी। तीनों एक ही समाज के थे और आपस में दोस्त थे। तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं, एक वाहन में उन्हें अंतिम संस्कार के लिए राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां हजारों समाजजनों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

बता दें कि मूंदी रोड पर जावर-केहलारी के बीच हादसा हो गया था। तीन दोस्त एक बाइक पर सवार होकर खंडवा लौट रहे थे। उनकी बाइक ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। घटना में गांधीनगर और सिंघाड़ तलाई निवासी अर्जुन जंगाले, राहुल जेदे और जितेंद्र वैद्य की मौत हो गई। देर रात उनके शव जिला अस्पताल लाए गए। पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार हुआ।

Advertisement

सीजिंग का काम करते थे
तीनों युवक वाल्मीकि समाज से है। सीजिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक रोड पर गिर गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें