Popup Image
Advertisement

गर्मी के मौसम में लोग हुए परेशान, रात तक चला काम, आज भरी जाएंगी टंकियां

ढाबा रोड पर फिर फूटी पाइप लाइन, उज्जैन उत्तर में जलप्रदाय नहीं

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के रहवासियों के लिए चौड़ीकरण काम मुसीबत बन गया है। चौड़ीकरण काम कर रही कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण आए दिन पाइपलाइन फूट रही है और पुराने शहर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। रविवार की शाम ढाबा रोड पर गंभीर से आ रही 750 एमएम पाइपलाइन फूट गई। इसकी वजह से उज्जैन उत्तर क्षेत्र की टंकियां नहीं भर सकीं और पुराने शहर में सोमवार को पानी सप्लाई नहीं हो सका।

पानी सप्लाई नहीं होने की सूचना भी नगरनिगम के पीएचई विभाग ने रात 10 बजे जारी की, ऐसे में नागरिक वैकल्पिक इंतजाम भी नहीं कर सकें। शाम से पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू हुआ और रात करीब 12 बजे यह पूरा हुआ। सोमवार को ही टंकियां पूरी भरने की उम्मीद है और मंगलवार को जलप्रदाय हो सकता है। नगरनिगम की जलकार्य समिति के प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि ठेकेदार निर्देशों के बावजूद चौड़ीकरण काम करते समय सावधानी नहीं बरत रहे हैं, इस वजह से आए दिन पाइपलाइन फूट रही है और लोग परेशान हो रहे हैं।

Advertisement

मुनादी तो समय पर हो जाए
सूचना प्रसारित करने के मामले में नगरनिगम पीएचई ने लापरवाही की। जब पाइप लाइन शाम 4 बजे फूट गई थी और जल सप्लाई नहीं होने की जानकारी उसी समय जारी कर देनी थी लेकिन विभाग ने रात 10 बजे यह जारी की। ऐसे में शहरवासी पानी का इंतजाम नहीं कर सकें।

सोमवती की भीड़, श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
सोमवती अमावस्या होने से सोमवार को बड़ी संख्या में बाहर से भी श्रद्धालु आए। इन लोगों को पानी नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, निगम प्रशासन ने टैंकर की व्यवस्था की थी, पर यह पर्याप्त नहीं थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें