Advertisement

गांव संपर्क में कांग्रेस की घर-घर दस्तक

गांव संपर्क में कांग्रेस की घर-घर दस्तक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मतदाताओं को याद दिलाए जाएंगे पार्टी के 11 वचन…

 

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हर घर तक दस्तक देगी, इसलिए जन आक्रोश यात्रा के साथ-साथ हर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस 11 वचनों को याद दिलाएगी। इसके साथ ही इसमें जिला, ब्लॉक, मंडलम् और सेक्टर इकाई के पदाधिकारियों को घर-घर भेजकर ग्रामीणों को सरकार की असफलताओं के बारे में बताया जाएगा।

Advertisement

गांव संपर्क अभियान में हर घर दस्तक इस अभियान का इंटरनेट मीडिया की माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सितंबर के दूसरे पखवाड़े से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ होगी। यह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी और छोटी-बड़ी सभाएं होगी। प्रमुख स्थानों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे। इसके साथ-साथ हर घर दस्तक कार्यक्रम भी चलेगा।

इन मुद्दों को किया जाएगा प्रचारित

Advertisement

अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल क्षेत्रों में आदिवासी और दलित उत्पीडऩ के मुद्दे उठाए जाएंगे, तो कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये, पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, सौ यूनिट बिजली नि:शुल्क-दो सौ यूनिट आधी दर पर, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, किसान की कर्ज माफी, किसानों के बकाया बिजली बिल की माफी, पुराने प्रकरणों की वापसी सहित अन्य योजनाएं लागू करने की बात प्रचारित की जाएगी।

कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर लें भागीदारी

जिला, ब्लाक, मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारियों से कहा गया है कि मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें सब बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। पार्टी का सूचना प्रौद्योगिकी विभाग इसे इंटरनेट मीडिया के माध्यम जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। इसके लिए जिला इकाइयों को इंटरनेट मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करने के लिए कहा गया है।

दलबदल कर आने वाले को स्थानीय नेता मंजूरी पर ही टिकट

विधानसभा चुनाव के करीब आते ही प्रदेश में दलबदल का दौर तेज हो गया है। अब तक प्रदेशभर में कई नेता भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो चुके है। इनमें से 15 ऐसे हैं जो वर्तमान विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक हैं। इससे कांग्रेस में भी खलबली है। जिन क्षेत्रों के नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, वहां के पुराने स्थानीय नेताओं को चिंता सता रही है कि हमारी दावेदारी खत्म नहीं हो जाए।इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साफ कर दिया है कि अन्य दलों से आ रहे नेताओं को टिकट स्थानीय नेताओं की सहमति के बाद ही मिलेगा।

जन आक्रोश यात्रा के लिए मीडिया प्रभारी

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के लिए पार्टी ने हर संभाग में मीडिया प्रभारी नियुक्त कर दिया है। मीडिया प्रभारी यात्रा के दौरान ये पूरे समय उसके साथ रहेंगे और प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभालेंगे।

एक टीम भोपाल में रहेगी, जो समन्वय बनाने का काम देखेगी। उज्जैन में प्रवक्ता विवेक गुप्ता और नीलाभ शुक्ला को जन आक्रोश यात्रा का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य संभागों में भी दो-दो नियुक्ति कर कांग्रेस पार्टी के इस आयोजन का प्रचार-प्रसार करने का दायित्व दिया गया है।

Related Articles