Advertisement

गुप्त नवरात्रि प्रारंभ :माता जी के मंदिरों में अनुष्ठान साधना और पूजन का सिलसिला

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन गुप्त नवरात्रि की शनिवार 10 फरवरी से शुरुआत हो गई है। 18 फरवरी तक माता मंदिरों,देवी स्थान पर अनुष्ठान,साधना और पूजन का सिलसिला चलेगा। यह माघ माह की नवरात्रि हैं, जिसे गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। देवी आराधना के पर्व के दौरान नौ दिनों तक साधक गुप्त, तंत्र साधना करेंगे। गुप्त नवरात्र के दौरान छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर, िबजासन माता मंदिर हामुखेड़ी, भूखी माता, विंध्यवासिनी माता, चौसठ योगिनी माता, चौबीस खंभा स्थित महामाया और महालाया माता के दर्शन पूजन का महत्व माना गया है।

Advertisement

देश की 51 शक्तिपीठों में एक शहर के हरसिद्धि मंदिर में नवरात्रि के दौरान सुबह पंचामृत पूजन, चोला चढ़ाने के बाद माता को नवीन वस्त्र धारण करवाए जाएंगे। गुप्त नवरात्रि में देवी का प्रतिदिन शृंगार किया जाएगा। सुबह, शाम ढोल, नगाड़ों से महाआरती की जाएगी। दिनभर दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहेगा।

प्रतिदिन संध्या आरती के पहले दीप मालिकाएं प्रज्वलित की जाएंगी। इसके अलावा नौ दिन तक चंडीपाठ, श्री यंत्र साधना की जाएगी। अष्टमी और नवमी को मंदिर परिसर में हवन किया जाएगा। पूर्णिमा पर कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। गढ़कालिका मंदिर गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन माता का विशेष पूजन और महाआरती की जाएगी। इसके लिए मंदिर को सजाया जाएगा। माता के दर्शन लाभ लेने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें