Advertisement

टैंकर ने कार को रौंदा, 6 की मौत गाड़ी में फंसे रहे युवकों के शव

बड़वानी में हादसा: बारात से लौट रहे थे मृतक

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज बड़वानी। खरगोन-बड़वानी रोड पर टोल प्लाजा के पास मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बारातियों से भरी एक कार को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के भाई समेत 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के अनुसार सभी युवक बारात में शामिल थे और जनरेटर का डीजल खत्म होने पर जुलवानिया से डीजल लेने जा रहे थे।

इसी दौरान सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी टीयूवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पिचक गया और युवक अंदर ही फंस गए। हादसे में सचिन वास्कले (25), प्रदुम्न सहते (25), पप्पू (29), आकाश (25), सोहन (28) और यशवंत (30) की मौत हो गई। वहीं, सुरेश (28) की हालत गंभीर है।

Advertisement

गोल्डन ऑवर छिना
घायलों को ले जा रही एंबुलेंस का गियर फंस जाने से करीब 20 मिनट बर्बाद हो गए। इस तकनीकी खराबी ने घायलों का ‘गोल्डन ऑवर, छीन लिया और यशवंत की जान नहीं बच सकी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें