तेल टैंकर की टक्कर से चार घायल

उज्जैन। महिदपुर क्षेत्र में शेरपुर के पास टर्न पर तेल के टैंकर ने ईको वाहन को जोरदार टक्कर मारकर टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।

महिदपुर पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 4.45 बजे ईको वाहन से फरियादी प्रदीप पिता विक्रम मालवीय (25) निवासी ग्राम कढ़ाई अपने घर जा रहा था। उनके साथ वाहन में साथी बिहारीलाल बंजारा, कलश बंजारा और विकास बंजारा भी सवार थे। शेरपुर के पास टर्न पर तेज रफ्तार से आए तेल टैंकर के चालक ने ईको वाहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी
जिससे उसमें सवार प्रदीप, बिहारीलाल, कलश और विकास घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में फरियादी प्रदीप की शिकायत पर महिदपुर पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।









