Popup Image
Advertisement

दुष्कर्म मामले में तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक बरी

तहलका मैगजीन के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को दुष्कर्म के मामले में बड़ी राहत मिली है। गोवा की कोर्ट ने तेजपाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। तेजपाल पर मैगजीन की एक महिला कर्मचारी ने कार्यक्रम के दौरान गोवा के ग्रैंड हयात होटल की लिफ्ट में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

Advertisement

पहले 3 बार टला था फैसला
तेजपाल के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में गोवा की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट 27 अप्रैल को फैसला सुनाने वाली थी, लेकिन जज क्षमा जोशी ने फैसला 12 मई तक स्थगित कर दिया था। फिर 12 मई को फैसला 19 मई तक के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद फिर 2 दिन के लिए टालते हुए 21 मई को फैसला सुनाने के लिए कहा था। कोर्ट का कहना था कि कोरोना महामारी के चलते स्टाफ की कमी है इसलिए फैसला टाला जा रहा है।

क्या है मामला?
2013 में तेजपाल के साथ काम करने वाली एक युवती ने उन पर गोवा के एक फाइव स्टार होटल की लिफ्ट में रेप का आरोप लगाया था। 30 नवंबर 2013 को तेजपाल को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए अपील भी की थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया था। मई 2014 से तेजपाल जमानत पर हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें