देशभर में UPI सर्विस 3 घंटे डाउन रही

देशभर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI सर्विस करीब तीन घंटे डाउन रही। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे से 1:00 बजे तक सबसे ज्यादा पेमेंट फेल्योर रिपोर्ट की गई। दोपहर करीब 3:00 बजे तक पेमेंट करने में दिक्कतें आईं। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हुई।

वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज की रियल टाइम स्टेटस बताने वाला प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर के अनुसार समस्या फेस कर रहे करीब 81% लोगों को पेमेंट करने में समस्या आई। 17% लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 2% को खरीदारी justifyमें दिक्कतें हुईं।
NPCI बोला- ठीक करने के लिए काम कर रहे
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया, ‘अभी रुक-रुक कर टेक्निकल इश्यू का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते UPI ट्रांजैक्शन में दिक्कत आ रही है। हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं और आपको अपडेट रखेंगे। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।’
समस्या सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई थी। तब इस प्लेटफॉर्म पर करीब 900 लोगों ने रिपोर्ट की थी। दोपहर करीब 1:00 बजे सबसे ज्यादा 2400 लोगों ने समस्या रिपोर्ट की थी। दोपहर 2:30 बजे से समस्या में सुधार आना शुरू हुआ।









