Popup Image
Advertisement

दोबारा होगा 1563 छात्रों का NEET एग्जाम

नई दिल्ली:NEET परीक्षा रिजल्ट विवाद मामले में सप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. NEET एग्जाम (NEET Exam Scam) में धांधली को लेकर दायर तीन याचिकाओं पर सुनवाई हुई.

Advertisement

NTA ने नीट में ग्रेस मार्क्स वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया है. इस तरह से अब 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी. उनका स्कोर कार्ड रद्द कर दिया गया है. फिर से एग्जाम 23 जून को होगा और रिजल्ट 30 जून तक घोषित किया जाएगा. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने NEET काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में केंद्र सरकार ने पूरे मामले की डिटेल को लेकर उठाए जाने वाले कदम के बारे में भी जानकारी दी है. 10, 11 और 12 जून को मामले की जांच कर रही कमेटी की बैठक भी हुई है. इसी कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, सुप्रीम कोर्ट में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1,563 उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड को कैंसिल किया गया है.

Advertisement

काउसिंलिंग रोकने से कोर्ट का इनकार

काउसिंलिंग रोकने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये पहले से तय समय के अनुसार ही होगा और इसमें कोई बाधा नहीं डाली जाएगी. 1563 छात्रों की दोबारा परीक्षा के बाद बाकी सभी प्रक्रिया तय समयानुसार ही चलेंगी. कोर्ट ने कहा कि अगर परीक्षा होती है तो सबकुछ पूरी प्रक्रिया के तहत होगा, ऐसे में डरने की कोई बात नहीं है.

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

NEET-UG 2024 परीक्षा इस साल 5 मई को आयोजित हुआ था, जिसमें करीब 24 लाख छात्रों ने भाग लिया है. लेकिन, नतीजों के बाद इसे लेकर कई विवाद खड़े हो गए. पहले इस परीक्षा के नतीजे 14 जून को आने वाले थे. लेकिन, 10 दिन पहले ही यानी 4 जून को नतीजे जारी कर दिए गए. इस बार NEET-UG परीक्षा में कुल 67 छात्रों को 720 में से 720 मार्क्स मिले हैं. कुछ छात्रों को 718, 719 मार्क्स मिले, जोकि मार्किंग स्कीम के तहत संभव ही नहीं है.

NEET-UG टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट देखें तो पता चलता है कि इसमें से कई छात्र एक ही सेंटर से हैं. इसके बाद पेपर लीक होने का भी आरोप लगा.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें