Advertisement

नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव, कई लोग घायल

गुजरात के खेड़ा स्थित उंधेला गांव में में सोमवार बीती रात नवरात्रि समारोह के दौरान विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा पत्थरबाजी की गई। इस घटना में छह लोग घायल हो गए सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरिफ और जहीर नाम के दो लोगों के नेतृत्व में एक गुट ने हंगामा करना शुरू कर दिया और थोड़ी देर के बाद ही सभी ने पथराव शुरू कर दिया। कई लोग इधर से उधर भागते दिखे लेकिन कुछ इसके चपेट में आ गए।

Advertisement

खेड़ा के डीएसपी राजेश गढ़िया ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस तैनात कर आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं।

वहीं पत्थरबाजी के बाद उंधेला गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। आने-जाने वाले प्रत्येक लोगों की तलाशी ली जा रही है। इस घटना के दौरान एक गाड़ी के शीशे भी टूट गए।  इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है। इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है।

Advertisement

धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प

इधर गुजरात में वडोदरा जिले के सावली शहर में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गये और पथराव किया गया. मामले में अबतक 40 लोगों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है. सावली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब लोगों के एक समूह ने धामीजी का डेरा इलाके में बिजली के खंभे पर अपने झंडे के साथ एक धार्मिक झंडा लगाने का प्रयास किया. इसपर दूसरे समुदाय के लोगों के समक्ष आपत्ति जतायी. क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें