Advertisement

नशे में पटरी पर लेटा, गर्दन कटी

उज्जैन। उज्जैन-नागदा रेलखंड पर असलावदा के नजदीक देर रात एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। देर रात ग्रामीणों की सूचना पर इंगोरिया पुलिस मौके पर पहुंची और लाश जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान सुराखेड़ी गांव के रहने वाले इंदरगिरि गोस्वामी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इंदर गिरि ने पहले जमकर शराब पी और इसके बाद रेल की पटरी पर आकर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आकर उसकी गर्दन और धड़ अलग-अलग हो गए थे। सुबह बडऩगर के शासकीय अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।

Advertisement

एक और आत्महत्या
झारड़ा के नजदीक मुंडला सौंधिया गांव में रहने वाले श्याम पिता जुवान सिंह (36) ने सोमवार की दोपहर अपने घर में शराब के साथ कीटनाशक मिलाकर गटक लिया। इस वक्त उसके पिता घौंसला हाट में गए थे, जबकि मां और पत्नी पड़ोस के गांव में किसी रिश्तेदार के यहां थे। जब ये लोग वापस लौटे तब घर में श्याम को मूर्छित अवस्था में देखा, उसे शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। यहां शाम करीब 6 बजे श्याम की मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें