Popup Image
Advertisement

नागपुर में एक बार फिर लगा पूर्ण लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के चलते हालात दिन-ब-दिन भयावह होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में एक सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।केवल आवश्‍यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है.वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को इसका एलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आपात सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी।

पांच माह का टूटा रिकॉर्ड
महाराष्ट्र में कोरोना के पिछले महीने के कई रिकॉर्ड्स टूटते जा रहे हैं। राज्य के कई जिलों में लगाई जा रहीं पाबंधियों के बीच बुधवार को कोरोना मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। राज्य में कुल 13,659 नए मामले मिले।  मरीजों की यह संख्या 7 अक्तूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। 7 अक्तूबर को 14,578 मामले आए थे। देश में अभी मिल रहे कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं।

Advertisement

नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं। नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बुधवार को कहा था कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं, बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं पा सकते हैं, सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं, हम नहीं चाहते हैं कि पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं तो हम लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं।बता दें कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण जारी है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री समेत कई नेताओं ने कोविड का टीका लगवाया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें