Advertisement

नृसिंह जयंती: मंदिरों में गूंजे जयकारे अभिषेक-पूजन, शाम को शोभायात्रा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन. वैशाख शुक्ल चतुर्दशी के शुभ मुहूर्त में नृसिंह मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा। नृसिंह जयंती पर मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। अभिषेक-पूजन से जयंती कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान नृङ्क्षसह के शहर में तीन मंदिर हैं।

 

Advertisement

पहाल नृसिंह घाट, दूसरा श्री महाकालेश्वर मंदिर के भीतर नृसिंह-लक्ष्मी और तीसरा सराफा में स्थित लक्ष्मी-नृसिंह मंदिर। देवस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित सराफा के मंदिर में उत्सव की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई थी। सुबह सबसे पहले भगवान नृसिंह का पूजन अभिषेक किया गया। मंगल माहेश्वरी ने बताया कि भगवान को भोग भी लगाया गया। शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी।

इस्कॉन में सुनाएंगे भगवान नृसिंह की कथा
भरतपुरी प्रशासनिक जोन स्थित इस्कान मंदिर में भी नृसिंह जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। सुबह अभिषेक, पूजन और आरती की गई। दोपहर में लोकनाथ स्वामी भगवान नृसिंह की कथा सुनाएंगे। शाम 5.30 बजे महाअभिषेक, शाम 7 बजे महाआरती और 7.30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Advertisement

जयंती का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण का नौकाविहार भी रहेगा। इसके लिए मंदिर परिसर में 30 फीट का पवित्र सरोवर बनाया गया है। सरोवर में 5 फीट चौड़ी एवं 12 फीट लंबी नाव में बैठकर राधा-कृष्णा नौका विहार करेंगे। शाम 7 बजे उत्सव का आगाज लोकनाथ स्वामी करेंगे। यह उत्सव 6 मई तक चलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें