Popup Image
Advertisement

पंजाबी सिंगर की हत्या, अपहरण के बाद नहर में मिला शव

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पंजाबी गायिका इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर जिनकी उम्र 29 साल थी उनका शव मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नीलो नहर में मिला। वे पिछले 6 दिनों से लापता थीं और परिवार उनकी तलाश में दिन-रात जुटा था। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए समराला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Advertisement

13 मई की रात से शुरू हुआ यह दुखद सिलसिला

भाई जोतइंदर सिंह ने बताया कि 13 मई की शाम साढ़े छह बजे इंदर अपनी सफेद फोर्ड फिगो कार से घर का सामान लेने बाजार निकली थी। रात 10 बजे उससे आखिरी बार बात हुई जब उसने कहा कि वह घर आ रही है लेकिन उसके बाद फोन बंद हो गया और वह कभी घर नहीं लौटी।

जांच में पता चला कि इंदर की पांच साल पहले इंस्टाग्राम पर मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से दोस्ती हुई थी जो अपने परिवार के साथ कनाडा के कैलगरी में रहता है और वहां का पीआर होल्डर है। उसकी उम्र 37 साल है और कनाडा में उसका कंस्ट्रक्शन का काम है।

Advertisement

शादी के दबाव ने लिया खतरनाक मोड़

परिवार के मुताबिक इंदर सुक्खा से शादी करना चाहती थी। मार्च में उसने शादी का वादा भी किया था लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। जब परिवार को पता चला कि वह पहले से विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं तो हालात बिगड़ने लगे। इंदर के जन्मदिन 13 जनवरी को भी सुक्खा लुधियाना आया था।

भाई के मुताबिक शादी के दबाव से तंग आकर सुक्खा ने इंदर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस काम में उसके पिता प्रीतम सिंह ने भी साथ दिया। आरोपी कनाडा से सीधे नहीं बल्कि नेपाल के रास्ते पंजाब आया। मोगा से दो टैक्सियां किराए पर लेकर उसने 13 मई की रात को इंदर को उसके साथियों समेत गनपॉइंट पर अगवा कर लिया। नहर के किनारे ले जाकर उसे गोली मार दी और वारदात के बाद फिर नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया।

Advertisement

कार से मिला गोली का खोल

इंदर की कार से एक गोली का खोल बरामद हुआ है जिसकी पुष्टि एसीपी जसविंदर सिंह ने भी की है। शव पर भी गोली के निशान मिले हैं। हालांकि हत्या का सटीक तरीका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने पहले कार बरामद की थी और एक दिन बाद लाश मिली जो कार से करीब 10 किलोमीटर दूर नहर में थी।

दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

आरोपी के पिता प्रीतम सिंह और उसके दोस्त करमजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसीपी इंद्रजीत बोपाराय ने बताया कि मामले में और धाराएं जोड़ी जाएंगी और जांच पूरे जोर से चल रही है।

इंदर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं जबकि एक भाई लुधियाना के जमालपुर में था। गायकी छोड़ने के बाद इंदर बुटीक और मेकअप आर्टिस्ट का काम करती थीं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें