पंजाब में आप को झटका, तीन विधायक भाजपा में हुए शामिल

पिछले दो दिनों में तीनों विधायकों ने दिया था इस्तीफा
अमृतसर/नईदिल्ली, एजेंसी। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी छोडऩे वाले तीन विधायक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इनमें अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा शामिल हैं। तीनों ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान भाजपा के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष केवलसिंह ढिल्लों सहित पंजाब के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। तीनों विधायकों ने पिछले दो दिनों में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। रविवार को चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने पार्टी छोड़ी, जबकि सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया। कुंवर ने पार्टी छोडऩे के साथ विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया है।
विजय ने बताई उपलब्धि
विधानसभा अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में कुंवर विजय प्रताप सिंह ने लिखा कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि राजनीति से ‘माई-बाप कल्चरÓ को खत्म करना रही है। इससे पहले जून 2025 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था।









